“गुरु”
गुरु शब्दों का शोर नहीं, वह शान्ति है जो केवल शिष्य सुनना सीखते हैं।
शिष्य झुका हुआ सिर नहीं, उठती हुई वह चेतना है जिसे गुरु दिशा दिखाते हैं ||
गुरु वह है जो मौन में भी सिखाते हैं।
शिष्य वह है जो श्रध्दा और समर्पण से सीखते हैं।
गुरु वह है जो पुस्तकों के ज्ञान से परे जीवन जीना सिखाते हैं।
शिष्य वह है जो गुरु के मार्गदर्शन से अपनी पहचान बनाना सीखते हैं।
गुरु शिष्य का संबंध शब्दों से नहीं समर्पण से बनता है।
गुरु हर कदम साथ नहीं चलते पर उनकी सीख हर कदम साथ चलती है।
NOTE-
(((( Lot of blessings and many many thanks to this student who wrote these beautiful lines for me and this websites. These lines are not only texts but respect of guru in your life, in your thoughts and also it shows your path for success. May god bless you always. —– FROM KRISHNA J. ))))