कैंसर, इम्यूनोथेरेपी और सही पोषण की ताकत
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि सही डाइट और लाइफस्टाइल भी बहुत जरूरी है। इम्यूनोथेरेपी तभी बेहतर काम करती है जब शरीर अंदर से मजबूत हो।
इम्यूनोथेरेपी क्या होती है?
इम्यूनोथेरेपी एक ऐसा इलाज है जिसमें शरीर की अपनी इम्यून सिस्टम को एक्टिव किया जाता है ताकि वह कैंसर सेल्स को पहचानकर खत्म कर सके।
पोषण (Nutrition) का इसमें क्या रोल है?
इम्यून सिस्टम को काम करने के लिए ऊर्जा, प्रोटीन और विटामिन की जरूरत होती है। अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा, तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाएगा।
“Anabolic competence” क्या है?
यह एक ऐसी स्थिति है जब शरीर अच्छी तरह से खुद को बना और संभाल रहा होता है — जैसे मसल्स को बचाना, प्रोटीन बनाना और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना।
कैंसर में पोषण बनाए रखना क्यों मुश्किल होता है?
कैंसर शरीर में कई बदलाव करता है जैसे मसल्स का कम होना, सूजन और पोषक तत्वों का सही इस्तेमाल न होना।
Gut microbiome क्या है?
यह हमारे पेट के अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
प्रोटीन कितना लेना चाहिए?
1 से 1.5 ग्राम प्रति किलो वजन रोज।
जरूरी न्यूट्रिएंट्स कौन से हैं?
Vitamin D, Zinc, Selenium, Vitamin C, Iron, Omega-3
क्या खाना चाहिए?
फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, मेवे
क्या नहीं खाना चाहिए?
जंक फूड, ज्यादा चीनी, processed food
लाइफस्टाइल का रोल?
अच्छी नींद, हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेस कम रखना जरूरी है।
PODCAST LINK –