“वो” एपिसोड 2 @@Musafiri by Palak J.

December 28, 2025by Tatva Krishna

“वो”

(एपिसोड 2)

(दोस्तों आज इस कहानी का दूसरा एपिसोड प्रस्तुत है , पहले एपिसोड को आप सफ़र में जाकर पढ़ सकते है |)

महादेव के देश भारत में ये क्या बोल दिया उसने, मानो एक बार फिर जेसे सबकी आँखों में बिजली चमक गयी हो………| उस लड़की ने इतने पर भी खुद को शांत नहीं किया और चिल्लाकर कहा महादेव को मे भगवान  नहीं मानती, वो अपराधी है, उससे मे अपने सवालो का जवाब मांगने आई हूँ  , भारत जिस देश को महादेव का देश कहा जाता है , जिस देश का पूरा वजूद ही महादेव के बिना संभव ही नहीं | जहाँ सदियों से शिव और पार्वती की कथाए सुनकर लोग स्वयम का  कल्याण चाहते आये है, भला उस देश में महादेव को न मानने की किसकी हिम्मत |

एक अधेड़ उम्र का भारी सा व्यक्ति चिल्लाया – तुम्हारी हिम्मत केसे हुई हमारे महादेव को भगवान न कहने की, तुम यहाँ आई केसे, हम तुम्हे अपने महादेव का अपमान नहीं करने देंगे | पीछे से सभी लोग चिल्लाने लगे हाँ हाँ हमे तुम्हे ऐसे अपने महादेव का अपमान नहीं करने देंगे  और इतना होते ही एक जवान महिला ने उसके बाल पकड़ कर उसे वहीँ जमींन पर घसीट लिया | साथ ही भीड़ में से किसी ने उस पर चप्पल फेंक दी | बहुत तेज दर्द से करहा उठी ” वो “|

भीड़ में से हर किसी ने उसको पीटना शुरू कर दिया | बड़े छोटे महिला पुरुष सभी उस को बुरा बुरा  बोल रहे थे  | पता ही नहीं चला कब अचानक से वहां इतनी भीड़ इकठी हो गयी , और भीड़ का सारा गुस्सा उस पर निकल गया | “वो” अकेले ही भीड़ के हाथो चढ़ गयी | भीड़ में से कुछ लोग उसको पीटने में लगे थे | “वो” बस  चिल्ला रही थी महादेव …….   महादेव…… महादेव……| उसने भीड़ में से  किसी को ना गाली दी, न ही उसने खुद को छोड़ने को कहा , न ही वहां से भागी | बस वो बार बार जोर जोर से एक ही नाम चिल्ला रही थी …..  महादेव …….   महादेव…… महादेव……|

माहोल देखकर वही बूढी महिला भीड़ को चीरती हुई आगे बढ़ी और उस तक पहुँच गयी | उस बूढी महिला ने भीड़ को पीछे धकेल दिया और मार खाती उस लड़की को अपनी ओर खींचकर अपनी गोद में लेटा दिया | बूढी महिला ने भीड़ से पीछे हटने को कहा | बहुत मुस्किल से वो उस लड़की को बचा सकी |अब  वो लड़की अधमरी हालत में उस बूढी महिला की गोद मे लेटी थी और बहुत धीमी सी आवाज में महादेव…. महादेव…. चिल्ला रही थी |  उधर बूढी महिला भीड़ में किसी को पानी देने को बोल रही थी | कोई भी उसको पानी देने को तैयार न था, तभी एक छोटा बच्चा जो महादेव की तरह कपडे पहने था, उसने बूढी महिला की और पानी की बोतल बढा दी |

जब तक बूढी महिला ने बोतल खोलकर उस अधमरी लड़की के मुह में पानी डालना चाह तब तक वो बेहोश हो गयी | बूढी महिला आवेश में उसको चिल्लाकर ये कहते ही जगाने लगी……… पहले तो महादेव का अपमान कर रही थी महादेव को उल्टा सीधा बोल रही थी, जब भीड़ ने घसीटा तो महादेव …. महादेव ….. कहते हुए बेहोश हो गयी | अब “वो” पूरी तरह से वहाँ  महिला की गोद में  बेहोश लेटी थी, भीड़ अब शांत हो गयी थी और थोड़ी दूर पर खड़ी होकर सब देख रही थी | अब वहां एकदम सबकुछ शांत हो गया  था, सन्नाटा छा  गया था जेसे कोई मर गया हो , उतनी शांति पसर गयी थी वहां जितना की साँसे थम जाने पर महसूस होती है |…………..कहानी जारी रहेगी |